Home » आज फोकस में » खेरवाड़ा कांग्रेस ने कश्मीर में मारे गए पर्यटकों को पुष्पांजलि अर्पित की

खेरवाड़ा कांग्रेस ने कश्मीर में मारे गए पर्यटकों को पुष्पांजलि अर्पित की

खेरवाड़ा। जम्मू –  कश्मीर के पहलगाम में आन्तकवादियों द्वारा मारे गये पर्यटकों को विधायक डाक्टर दयाराम  परमार के निर्देशन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, सदस्यों ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय खेरवाडा में उन्हें  पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर हार्दिक श्रद्धांजलि दी गई तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि मारे गए पर्यटकों की आत्मा को भगवान शान्ति देवे ओम शांति ओम शांति।इस अवसर पर पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा, पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला देवी परमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक मकरानी, पंचायत समिति सदस्य अब्दुल रहीम मकरानी, कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष पाटिया केशवलाल खराडी,आदिवासी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण डामोर, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष धर्मिचन्द पाणडोर,महासचिव प्रदीप कुमार भणात, रमणलाल भगोरा,अजय डामोर, रणजीत भगोरा,सरपंच प्रभु लाल सोलविया उपस्थित थे।

Leave a Comment