
भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के सरदार नगर ग्राम के लोगों ने बिजली पानी सहित अपनी विभिन्न मार्गो और समस्याओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को सरदार नगर ग्राम पंचायत के पुर्व सरपंच रविशंकर गिरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी बाबूलाल को सौंपा ,अपने ज्ञापन में बताया कि सरदार नगर के पास बन रहे (निर्माणाधीन) 132 के वी जीएसएस के लिए आराजी न 4026/2537 आवंटित की गई थी। मगर उक्त आराजी के स्थान निर्माण नहीं करवा कर के चरागाह भुमि आराजी न 4027/2537 पर अवैध तरीके से 132 के वी ग्रिड का निर्माण करवाया जा रहा है। जो कि गलत है। इस आराजी में ग्रीड निर्माण से चरागाह भुमि नष्ट होने से पशु पालकों के सामने अपने मवेशियों को चराने में परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बंध में 3 अगस्त को भी सरदारनगर में आयोजित फोलोअप शिविर के दौरान भी ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी के समक्ष मांग रखी थी। मगर फिर इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण लोगों मे आक्रोश व्याप्त है। साथ ही गांव मे थ्री पेस विधुत आपुर्ति के सुचारू नहीं होने से क्षेत्र में पर्याप्त बारिश के नही होने से किसानों फसलो की सिचाई करने मे परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में रामलाल, गिरधारी लाल , देवकरण , सत्यनारायण , हरिश , आजाद ,भंवर ,मदन लाल, नारायण, गणेश ,शिवलाल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे!








Users Today : 12