Home » मावली » राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलीचड़ा में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य संबंधीत जाँच हुई

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलीचड़ा में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य संबंधीत जाँच हुई

Oplus_16908288

मावली! मावली क्षेत्र के ग्राम पंचायत फलीचढ़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य आलोक भारतीय ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1से कक्षा 12वीं तक के उपस्थित सभी विद्यार्थियों की स्कीनिंग जांच की गई साथ ही एनीमिक लक्षणों वाले बच्चों की हिमोग्लोबिन जांच की लगभग 215 बच्चों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई एनीमीक  स्किन डेंटल कान आंख मुंह पेट सभी की जांच करते हुए । बच्चों को  स्वास्थ्य संबंधीत जानकारी देकर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया ।  प्रदेश शिक्षक नेता देशबंधु ने पधारे हुए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए बताया कि बालकों को हमेशा समय पर सोना समय पर उठना समय पर आहार लेना और पढ़ाई के साथ योग करना आवश्यक है ,डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा ने भी नाना प्रकार की बीमारियों के उपचार के बारे में बताया गया  । इस दौरान सीएचओ गरिमा माली,  फार्मासिस्ट श्रीकांत शर्मा आशा सहयोगिनी मंजू जाट ,विद्यालय स्टाफ लाड कुंवर, राहुल नवल ,काजल श्री माली ,लहरी लाल जाट ,रक्षा वर्मा ,कालू सिंह राजपूत ,सुनीता मीणा, सुनील अटल आदि विद्यालय परिवार उपस्थित रहा!

Leave a Comment