
भींडर ! भींडर नगर पालिका क्षेत्र में भव्य ‘तिरंगा रैली’ का आयोजन किया गया, जिसमें 1000 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नगरवासियों ने लिया भाग।
भींडर नगर में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पावन अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान एवं राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में भींडर नगर पालिका क्षेत्र में एक विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंगों में रंगे इस आयोजन में 1000 से अधिक सरकारी एवं गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों, महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकार संघ तथा स्थानीय नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रैली का शुभारंभ भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर से मुख्य मार्ग बाहर का शहर, बोहरवाड़ी, रावलीपोल होते हुए सूरजपोल चौराहे पर सभी लोगों ने नारे लगाते हुए माहौल को देश भक्ति से सराबोर कर दिया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति तरानों की गूंज के साथ हुआ। हाथों में तिरंगा थामे विद्यार्थियों और नागरिकों के उत्साह ने पूरे भींडर नगर को देशप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया।
रैली को दिनेश प्रकाश शर्मा के संयोजन और सीबीईओ राजेंद्र कुमार चौबीसा के नेतृत्व में विद्यार्थी एवं शिक्षको जिसमें सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने अनुशासित रूप से कतारबद्ध होकर देशभक्ति के नारे लगाए। शिक्षकों ने रैली के सुचारू संचालन में मुख्य भूमिका निभाई।
उपखंड प्रशासन एसडीएम अभिलाषा मेम एवं नगर पालिका ईओ मनसा मेम के साथ वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रैली की व्यवस्थाएं संभालते हुए स्वयं भी रैली में पैदल चलकर सहभागिता दर्ज की। पत्रकार संघ एवं नगरवासी सहित भींडर के समस्त पत्रकार संघ एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा स्वयं शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।
देशभक्ति संदेश एवं राष्ट्र एकता पर बल
रैली के समापन अवसर पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, “तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है। भींडर नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों और विद्यार्थियों का यह अभूतपूर्व उत्साह हमारी अटूट राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।”
रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन का पुख्ता इंतजाम रहा तथा नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वच्छता एवं अल्पाहार, पेयजल की उचित व्यवस्था की गई। अंत में राष्ट्रगान के साथ भव्य तिरंगा रैली का शांतिपूर्ण एवं गरिमामय समापन हुआ। अंत में भैरव विद्यालय प्रांगण में धन्यवाद प्रिंसिपल डॉ हीरा लाल कुमावत ने देते हुए सभी आभार व्यक्त किया।








Users Today : 12