
बांसड़ा !केदारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण सावन मास के दूसरे सोमवार को पहली बार छोटे-छोटे बच्चे कांवड़ लेकर श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर केदारिया पहुंचे। नन्हे कांवड़ियों के चेहरों पर भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और उत्साह देखते ही बन रहा था। कांवड़ लेकर आए बच्चों का केसरिया दुपट्टा पहनाकर विशेष रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
नन्हे कदमों से कांवड़ यात्रा का यह सुंदर दृश्य धर्म, संस्कार और भक्ति की नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने वाला भावपूर्ण संदेश दे गया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
दिनभर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना कर बेल पत्र चढ़ाना दुग्ध अभिषेक करना जलाभिषेक करना आदि कार्यक्रम चालू रहा!








Users Today : 12