


लदानी (मेवाड़) , 28 जून, रविवार।राजसमन्द विभाग सामाजिक समरसता गतिविधि के अंतर्गत, दिनांक 28 जून 2026 रविवार को राजसमंद विभाग का प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सनराइज पब्लिक स्कूल ,राजनगर में तीन बार गायत्री मंत्र और समरसता मंत्र के साथ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में तीनों जिला संयोजक और खंड संयोजक व जिला केंद्र के नगर संयोजक व चयनित बस्ती के कार्यकर्ता मिलाकर 22 की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण वर्ग का प्रथम व तृतीय सत्र सामाजिक समरसता प्रांत संयोजक नटवर लाल ओझा भीलवाड़ा ने लिया। प्रथम सत्र में समरसता गतिविधि की योजना से संगठन की योजना से संस्था की योजना से एवं व्यक्तिगत प्रयासों द्वारा समरसता लाने के लिए क्या-क्या प्रयास हुए इस प्रकार जानकारी लेकर समरसता क्या है और समरसता की आवश्यकता क्यों है तथा समरसता का कार्य कैसे करें ,इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। द्वितीय सत्र प्रांत छात्रावास आयाम प्रमुख मदन शर्मा निंबाहेड़ा ने लिया जिसमें संत रविदास के 650 में प्राकट्य वर्ष को आधार मानकर” हम और हमारा समाज” विषय पर चर्चा की गई ।
वर्ग के विभाग संयोजक विजेश पालीवाल ने वर्ष भर की कार्य योजना पर चर्चा की एवं अगस्त माह में कक्षा 10 एवं 12वीं के टॉपर छात्रों का सम्मान समारोह जिला एवं खंड केंद्र पर करने का आग्रह किया गया। अंतिम चतुर्थ सत्र में जिलाशः बैठके की गई। जिलाशः बैठकों के बाद समापन सत्र में जिला संयोजक ने आगामी तीन माह की कार्य योजना एवं अपने जिले की स्थिति का पत्रक विभाग संयोजक विजेश मावली को प्रस्तुत किया एवं ज़िलानुसार मासिक बैठक की दिनांक तय की गई ।
अंत में कल्याण मंत्र के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।








Users Today : 1