
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के मुशा गांव स्थित शनि मंदिर मे चल रहे नौ कुंडिय नव दिवसीय श्री शनि महाराज नवग्रह महायज्ञ की शनिवार को शनि अमावस्या के अवसर पर पुर्णाहुति होगी।
8से 16 मई तक आयोजित महोत्सव के अवसर पर चल रहे शनि नवग्रह महायज्ञ में विधी विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बिच शनि मंत्र के साथ 18 जोडों यजमानों द्वारा सवा चार लाख आहुतियां !
यज्ञसम्राट बाबा श्री श्री 108 प्रमोद दास जी महाराज
यज्ञाचार्य भावी यज्ञसम्राट पं.विकास शास्त्री (जयपुर) के सानिध्य में लगाई जा चुकी है।
वही महोत्सव में रात्री के समय दिव्य दर्शन रामलीला मंडल नागोर के कलाकारों भगवान राम की लीलाओं का नाट्य मंचन किया जा रहा है । वही दोपहर मे श्री मद भागवत ज्ञान महायज्ञ के दौरान कथावाचक आरती वैष्णव के मुखारबिंद से कथा का वाचन किया जा रहा है।








Users Today : 29