
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा द्वारा गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय तथा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। तथा निरीक्षण के दौरान सीएचसी मे साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं हीट वेव हेतु आरक्षित बेड का अवलोकन किया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का रिव्यू किया तथा एचपीवी वैक्सीन की उपलब्धि की जांच कर मुख्य मंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं मुख्य मंत्री निःशुल्क जांच योजना के तहत दी जा रही सेवाओ का रिव्यू किया गया ।इस दौरान ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा बनवारी लाल यादव बीपीएम विनय पाराशर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।








Users Today : 75