

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के सरदारनगर ग्राम में स्थित श्री श्री 1008 महामाया चामुण्डा माँ मुर्ति एवं शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव की रविवार को पुर्णाहुति के साथ ही आठ दिवसीय महोत्सव सम्पन्न हुआ।
समस्त ग्राम वासी एवं भक्तगण सरदारनगर के संयुक्त तत्वावधान में 3 से 10 मई तक आयोजित महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को को प्रात 8.15 बजे शुभ मुहूर्त में पुर्व राजपरिवार के सदस्य गोपाल चरण सिसोदिया दादु द्वारा आश्रम के मंहत
रामदास जी महाराज, गणपत दास जी महाराज , प्रशासक बालूराम जाट,पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामलाल तेली,पूर्व उप प्रधान गोपाल माली कल्याण सिंह राणावत रतन सिंह राणावत शंकर कुमावत,सुरेश जाट, ख्याली लाल कुमावत,सम्पत माली, ,कैलाश गिरी,माधु लाल कुम्हार,रामस्वरूप भावन्दा, धनराज कुमावत,भेरू गाडरी, शिवा माली, कालू तेली, ओमप्रकाश गिरी सहित उपस्थित जन समूह की उपस्थिति में विधी विधान से जयकारों के बीच मां चामुण्डा की मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही मदिर के शिखर पर कलश स्थापना सम्पन्न हुई। इसके पश्चात
पंच कुंडिय शिव शक्ति महायज्ञ में यज्ञाचार्य पं पवन व्यास के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बिच पुर्णाहुति यज्ञ में यजमानों द्वारा आहुतियां दी गई।इसके पश्चात महाआरती के बाद प्रातः 11.15 बजे से महाप्रसादी का आयोजन शुरू हुआ। इससे पुर्व शनिवार रात्री मदिर परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक जगदीश वैष्णव और पुषा लाल माली के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।








Users Today : 26