Home » भीलवाड़ा » श्री श्री 1008 महामाया चामुण्डा माँ मुर्ति एवं शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव की रविवार को पुर्णाहुति सम्पन्न होगी

श्री श्री 1008 महामाया चामुण्डा माँ मुर्ति एवं शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव की रविवार को पुर्णाहुति सम्पन्न होगी

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के सरदारनगर ग्राम में स्थित श्री श्री 1008 महामाया चामुण्डा माँ मुर्ति एवं शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव की रविवार को पुर्णाहुति सम्पन्न होगी। प्रतिष्ठा के सातवें दिन शनिवार को मुर्तियो का न्याध्यान और शय्याधिवास करवाया गया।
     समस्त ग्राम वासी एवं भक्तगण सरदारनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय महोत्सव के तहत 3 से 10 मई तक चलने वाले पंच कुंडिय शिव शक्ति महायज्ञ में यज्ञाचार्य पं पवन व्यास के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बिच सहस्त्रधारा अभिषेक के साथ ही दैवी सहस्त्रनाम नामावली एवं आवाहित स्थापित देवताओं की 24 जोडो द्वारा 4लाख आठ सौ आहुतियां लगाई गई है।
  वही 4 से 9 मई तक सायं 7 से रात्री 10 बजे तक कथा श्री मद् देवी भागवत महापुराण का वाचन कथावाचक एवं यज्ञाचार्य पवन कुमार व्यास के मुखारबिंद से किया जा रहा है। 9 मई को रात्रि 10 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक जगदीश वैष्णव और पुषा लाल माली के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। महोत्सव के अतिंम दिन 10 मई को प्रात :8.15 बजे अभिजित मुहूर्त में मुर्ति स्थापना एवं कलश स्थापना होगी। इसके पश्चात यज्ञ की पुर्नाहुति के पश्चात महाआरती के पश्चात प्रातः 11.15 बजे से महाप्रसादी का आयोजन शुरू होगा!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?