
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के सरदारनगर ग्राम पंचायत द्वारा सरदारनगर ग्राम स्थित एक धार्मिक स्थल पर लाखों की लागत से निर्मित टीन शेड एक साल मे धराशायी हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदारनगर ग्राम मे छारुल माताजी के मंदिर पर ग्राम पंचायत द्वारा पिछले वर्ष राज्य वित्त आयोग षष्ठम योजना के अंतर्गत करीब पाँच लाख की लागत से निर्मित निर्मित टीन शेड एक साल मे धराशायी हो कर के जमींदोज हो गया है। जिससे ग्राम पंचायत द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्य की पोल खोल कर के रख दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से ग्राम पंचायत के द्वारा करवाए गए घटिया निर्माण कार्य की जांच करवाने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।








Users Today : 36