
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा – उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित पुराना बस स्टैंड परिसर मे चल रहे तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग और प्रवचन महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार रात्रि छप्पन भोग का आयोजन किया गया।प्रवचन के पश्चात महाआरती के बाद श्रृद्रालुओ को छप्पन भोग के प्रसाद का वितरण किया गया
इससे पूर्व अन्तराष्ट्रीय श्री राम स्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा पीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी जी श्री श्री 1008 श्री रामदयाल जी महाराज ने भक्तो के साथ तहसील कार्यालय के पास स्थित प्राचीन रामद्वारा भवन पहुच कर के इसकी वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया।
इससे पूर्व तीन दिन तक चले इस आयोजन के दौरान आचार्य श्री के मुखारबिंद से आध्यात्मिक और ओजस्वी प्रवचन से श्रोता भक्ति रस में गोते लगाते रहे। सभी संत महात्माओं को बुधवार तड़के विदाई दी गई।
इस दौरान निर्मलराम जी महाराज ( लुलांस) समर्थराम जी महाराज (पुष्कर) रामनारायण जी महाराज (देवास) मनोरथराम जी महाराज (आलोट) प्रितमराम जी महाराज ( कोटा) रामविश्वास जी महाराज ( लुलांस) सहित अन्य रामस्नेही सम्प्रदाय के संत महात्माओं के साथ ही रामचेतन गगराणी अनिल कुमार मोगरिया अशोक टेलर राधेश्याम सोनी नारायण आचार्य अनिल कुमार और बडी संख्या मे श्रृद्रालु उपस्थित थे।








Users Today : 16