

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा के आयुर्वेद विभाग और शिक्षा विभाग के सयुक्त तत्वधान में बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारनगर में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर को लेकर के एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय सरदार नगर डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि उपखंड अधिकारी बनेड़ा और उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा के सयुक्त तत्वधान में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर(सर्वाइकल कैंसर)जागरूकता कार्यशाला के दौरान उपस्थित छात्राओं को बताया कि गर्भाशय ग्रीवा कैंसर एक गंभीर बीमारी है।जो महिलाओं में जागरूकता के अभाव में मृत्यु का दूसरा बड़ा कारण है।लेकिन समय पर पहचान और एचपीवी (HPV) वैक्सीन से काफी हद तक रोका जा सकता है।एचपीवी (HPV) वैक्सीन एक सुरक्षित और प्रभावी टीका है जो ह्यूमन पेपिलोमा वायरस से बचाता है, जो मुख्य रूप से सर्वाइकल (बच्चेदानी के मुंह) कैंसर का कारण बनता है। यह 9-14 वर्ष की लड़कियों के लिए सबसे प्रभावी है, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर 40-45 वर्ष की उम्र तक लगवाया जा सकता है। भारत सरकार सर्वाइकल कैंसर के उच्च मामलों को देखते हुए 9 से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान चला रही है, जो सरकारी स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध है।इस वेक्सीन को 1 या 2 खुराक में दिया जाता है।यह दुनिया की पहली वैक्सीन है जो सीधे तौर पर कैंसर से बचाती है।उक्त कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक ममता जाट और कुलदीप सिंह राठौड़ ने बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए मलाशन,सेतुबंध आसन और प्राणायाम आदि योग अभ्यास करवाया।आयुर्वेद नर्स माधुरी मीणा ने जागरूकता अभियान में सहयोग किया।








Users Today : 17