Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के सरदार नगर में गौ शाला में तीन शेड के निमार्ण को अतिशीघ्र करवाने के मांग

बनेड़ा के सरदार नगर में गौ शाला में तीन शेड के निमार्ण को अतिशीघ्र करवाने के मांग

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के सरदार नगर ग्राम मे लगभग दस लाख की लागत से बनने वाले पशु स्थल (टीन शेड) का कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग को लेकर के तहसीलदार को लोगो ने ज्ञापन सौंपा।
          ग्रामीणों ने तहसीलदार संतोष सुनारी वाल को सोपे अपने ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2025 मे प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पशु आश्रय स्थल (टीन शेड )निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की बजट स्वीकृति जारी की गई थी। जिसके तहत सरदार नगर ग्राम मे संचालित सोमनाथ गौशाला सेवा संस्थान में भी एक टीन शेड स्वीकृत हुआ था। जिसके निर्माण हैतु ग्राम पंचायत द्वारा स्थान का चयन करने के साथ पशू आश्रय स्थल के लिए नीव खुदाई के बाद से ही टीन शेड निर्माण का कार्य विगत एक साल से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। वही पशु आश्रय स्थल के एक साल पहले खोदी गई। नीव खड्डो के कारण कई मवेशी ( पशु) इनमे गिर कर के हादसे के शिकार बन चुके हैं। इस बाबत कई बार स्थानीय पंचायत प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। सोमनाथ गौशाला सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने सोमवार को तहसीलदार संतोष सुनारी वाल को ज्ञापन देकर के पशु आश्रय स्थल के निर्माण को शिघ्र शुरू करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रामपाल कुमावत दुर्गेश बैरवा मुकेश कुमावत आदि जने उपस्थित थे

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?