

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय पर तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग और प्रवचन महोत्सव का आगाज रविवार को राम नाम पुस्तको की शौभायात्रा और आचार्य श्री की पधरावणी के साथ हुआ है
समस्त राम स्नेही जन एवं सत्संग जन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 3 से 5 मई तक आयोजित महोत्सव के पहले दिन प्रात :8 बजे खारिया कुंड स्थित चारभुजा मंदिर से अन्तराष्ट्रीय श्री राम स्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा पीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी जी श्री श्री 1008 श्री रामदयाल जी महाराज की पधरावणी एवं लाखो राम नाम की बैडबाजो के साथ शौभायात्रा शुरू हुई। जो कि सदर बाजार चौखी बावड़ी शितला माता चौक पुरानी सब्जी मंडी होते हुए। पुराना बस स्टैंड स्थित मोगरिया जी की हवेली पर पहुच कर के सम्पन्न हुई। इसके पश्चात आचार्य श्री के मुखारबिंद से आध्यात्मिक सत्संग और प्रवचन प्रात 8 से 10 तथा रात्रि 8 से 10 बजे तक किया जा रहा है। इस दौरान निर्मलराम जी महाराज ( लुलांस) समर्थराम जी महाराज (पुष्कर) रामनारायण जी महाराज (देवास) मनोरथराम जी महाराज (आलोट) प्रितमराम जी महाराज ( कोटा) रामविश्वास जी महाराज ( लुलांस) सहित अन्य रामस्नेही सम्प्रदाय के संत महात्मा और बडी संख्या मे श्रृद्रालु उपस्थित थे।








Users Today : 25