
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवाश्रम कार्यक्रम के तहत रविवार को वन विभाग के नाके के पास मोक्ष धाम के बाहर स्थित पो, टंकी, व स्नानघर की सफाई, व 8:15 से 9:15 बजे के बीच, अमरपुरा में बद्री लाल माली के कुएं के बाहर, कोडलाई में विद्यालय के बाहर, सुल्तानगढ़ में चारभुजा के मंदिर के बाहर स्थित, पो की सफाई की गई।
साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत पहले पो को खाली करके मलवा व काई को एसिड से साफ किया गया, फिर पानी से धोकर, कल्ली की पुताई की गई। इस पुनीत कार्य में अपना संस्थान के तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास, अरुण चंद्र देराश्री, विनोद धावा, दिनेश डांगी, मनोज काबरा, किशन तेली, भेरूलाल रेगर, सोहनलाल बेरवा, दिनेश कुमार रेगर, नंदकिशोर माली, आशीष गारु, सत्यनारायण शर्मा, रमेश चंद्र कोली, उमेश चंद्र छिपा, कालू लाल मीणा, कन्हैया लाल छिपा, देवी लाल माली, उप सरपंच, सत्यनारायण खोलीवाल, नितेश सांसी, शांतिलाल धावा;
अमरपुरा (तंवरा का खेड़ा) में:- लक्ष्मण माली, बद्रीलाल माली, अंकित माली, महावीर माली, कैलाश माली. कालू लाल मीणा, ने कार्य में सहयोग किया। आज 316 वां सप्ताह हो गया है यह कार्य हर मौसम में चलता रहेगा।








Users Today : 25