Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75 वे जन्म दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौ माता को हरा चारा और गुड़ खिलाया

बनेड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75 वे जन्म दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौ माता को हरा चारा और गुड़ खिलाया

भीलवाड़ा ,(जय प्रकाश शर्मा)बनेड़ा ! पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर 3 मई को राज्य भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा सेवा कार्य आयोजित किए गए।
इसी कार्यक्रम के अंतर्गत भीलवाड़ा मार्ग पर स्थित कैशव गौशाला सहित बनेड़ा और रायला की विभिन्न गौशालाओं में गोवंश को हरा चारा व गुड़ खिलाकर उनका जन्मदिन “सेवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाया गया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, एवं अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस ब्लॉक कमेटी द्वारा  कैशव गौशाला में गोवर्धन बलाई, इब्राहीम पठान की उपस्थिति में गोमाता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया।इस अवसर पर अरुण दैराश्री, इरफ़ान पठान अमीत पोरवाल,देवी लाल माली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गहलोत साहब के दीर्घायु होने की कामना की और भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं की सेवा का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?