भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! जयपुर काकरोली स्टेट हाइवे न 12 पर शाहपुरा मार्ग राज पैलेस होटल के बुधवार रात्रि को एक ट्रेलर की टक्कर से मारूति ओमनी सवार तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार हैतु । सीएचसी पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।
108 एम्बुलेंस के चालक मुर्शिद खां और कम्पाऊडर अहसान अली खान ने बताया कि बुधवार मध्य रात्रि को शाहपुरा मार्ग पर राज पैलेस के पास भीलवाड़ा से शाहपुरा की जा एक मारूति ओमनी कार को सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिसके कार में सवार टोडा राय सिंह पुरा निवासी मुंशी लाल पुत्र घासी गुर्जर (30)तथा भेरू लाल पुत्र रतन गुर्जर (65) तथा एक पांच वर्षीय बालिका घायल हो गई।








Users Today : 19