

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !पंच दिवसीय मुर्ति स्थापना महोत्सव की शनिवार को पुर्नाहुति होगी।
यज्ञाचार्य शिवराज दाधीच और राहुल दाधीच ने बताया कि किशनगढ़ (कोटडी) मे 21 से 25 अप्रैल तक आयोजित पाबू जी और कल्ला जी महाराज मुर्ति स्थापना महोत्सव के चतुर्थ दिवस शुक्रवार को विधी विधान से मुर्तियो का फलाधिवास किया गया। साथ ही पुश्य नक्षत्र में मुर्तियो का सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। वहीं महोत्सव के अवसर पर पर चल महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के बिच 21 जोडों ( यजमानों) द्वारा श्री शिव सहस्त्र नामावली की 71 हजार आहुतियां लगाई ।वही महोत्सव के अंतिम दिन 25 अप्रैल शनिवार को बह्म मुहूर्त में मुर्तियो की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात प्रातः 10.15 बजे महोत्सव की पुर्नाहुति होगी।








Users Today : 23