Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा पंचायत समिति में अष्टम पोषण पखवाड़ा मनाया गया

बनेड़ा पंचायत समिति में अष्टम पोषण पखवाड़ा मनाया गया

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा पंचायत समिति परिसर में स्वंय सिद्बा भवन मे शुक्रवार को अष्टम पोषण पखवाड़ा मनाया गया।  पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीपीओ  मीनाक्षी यादव ने मा सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर के किया।
         पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा व्यंजन प्रदर्शनी, गोद भराई अन्नप्राशन का और रंगोली का आयोजन किया गया। उपस्थित महिलाओं को पोषण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।  महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मीनाक्षी यादव एवं अन्य जनो द्वारा व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। अंत मे व्यंजन प्रदर्शनी में पहले दुसरे तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली कार्यकर्ताओं को पारितौषिक देकर के सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान मनीष कुमार देवी लाल एलएस जमना आर्य सुमन सुखवाल, उगनता यादव,आरिफ खान उपस्थित थे।

Leave a Comment