Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के आसन बावड़ी के प्राचीन शिवालय में यज्ञ महोत्सव की हुई पूर्णाहुति

बनेड़ा के आसन बावड़ी के प्राचीन शिवालय में यज्ञ महोत्सव की हुई पूर्णाहुति

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! आसन की बावड़ी (किशनपुरा) स्थित प्राचीन शिवालय और गुरुदेव की समाधि स्थल पर तीन दिवसीय कलश स्थापना एवं यज्ञ महोत्सव के अंतिम दिन कलश स्थापना के साथ ही महोत्सव की पुर्णाहुति सम्पन्न हुई।
     20 से 22 अप्रैल तक आयोजित  त्रिदिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को यज्ञाचार्य पंडित पवन कुमार व्यास के निर्देशन में प्रातः 8.15 बजे अभिजित मुहूर्त में शिव मंदिर के शिखर पर राजकुमारी सुश्री जयलक्ष्मी सिसोदिया और सुश्री.. आराध्या राणावत के द्वारा कलश चढाया गया। वहीं पुज्य गुरूदेव के
समाधि स्थल पर.. राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया और
रतन सिंह राणावत द्वारा द्वारा कलश स्थापना की गई है। इसके पश्चात प्रातः 11.15 बजे तीन दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ के पुर्णाहुति यज्ञ में यजमानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के आहुतियां दी गई।इसके पश्चात महाआरती हुई। कलश स्थापना के दौरान बनेड़ा आमली अमरपुरा लापिया बबराणा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति में जयकारों के बीच कलश स्थापना हुई।

Leave a Comment