
बनेड़ा में आयोजित हुआ बायोडेटा परिणय संगम ( रिश्तो का कारवां ) के अवलोकन का कार्यक्रम , युवक – युवतियों के लिए रिश्तो का मंच तैयार
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !न्यू मेवाड़ माहेश्वरी बायोडेटा ग्रुप के तत्वाधान में समाज के अविवाहित युवक युवतियों के लिए अनुकूल रिश्ते ध्यान में लेने हेतु में प्रथम बार बायोडेटा अवलोकन का आयोजन रामानुज कोट बनेड़ा में संपन्न हुआ
कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेहलता भंडारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य माहेश्वरी समाज के युवक युवतियों को एक उपयुक्त जीवनसाथी चुनने के लिए सशक्त मंच उपलब्ध कराना है
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ भगवान महेश की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किये
इस पुनीत अवसर पर माहेश्वरी समाज की सभी महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे !








Users Today : 35