Home » भीलवाड़ा » भीलवाड़ा में बनेड़ा में अंबेडकर जयंती पर पौधे लगाए

भीलवाड़ा में बनेड़ा में अंबेडकर जयंती पर पौधे लगाए

भीलवाड़ा,(जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मंगलवार को लापिया आयुर्वेद औषधालय मे एक दर्जन से अधिक औषधिय पौधे लगाए गए।
   प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय सरदार नगर डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि उपखंड अधिकारी श्रीकान्त व्यास और उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ महाराज सिंह के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जिन्हें ‘बाबा साहेब’ के नाम से भी जाना जाता है,की जयंती पर राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय मुंशी,सरदार नगर और लापिया में बाबा साहेब की तस्वीर पर आयुर्वेद नर्स रिंकू कुमारी मीणा,माधुरी मीणा ने माल्यार्पण किया । ‘बाबा साहेब’भारतीय संविधान के जनक, महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे। उन्होंने दलितों, महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।इस अवसर पर अधिक संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लापिया के परिसर में बाबा साहेब के जन्म दिवस पर आयुर्वेद नर्स रिंकू कुमारी मीणा ने औषधि गुणों युक्त पंद्रह पौधे लगाए।

Leave a Comment