Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में सड़क मरम्मत नाम की खानापूर्ति

बनेड़ा में सड़क मरम्मत नाम की खानापूर्ति

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय पर नई पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सडक लोगों के लिए परेशानीयों का बनी हुई है। मगर फिर विभागीय अधिकारियों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
     कस्बे में पैलेस रोड पर नई पाइप लाइन डालने के लिए ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन डालने के पश्चात सडक मरम्मत के नाम पर महज खाना पुर्ति कर दी गई। जिसके कारण कुछ दिनों में ही सडक पर कि गई मरम्मत के उखड़ जाने के साथ ही गिट्टी के रास्ते पर फैल जाने से दुपहिया वाहन चालकों के साथ मोहल्ला वासियों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।साथ घाटी के होने से हरदम दुपहिया वाहनो के फिसलने का अंदेशा बना रहता है। मौहल्ला वासियों ने प्रशासन से सडक की सुध लेकर के पुन मरम्मत करवाने की मांग कि है।

Leave a Comment