Home » भीलवाड़ा » आंगनबाड़ी केंद्र पर बैग, वॉटर बोतल वितरण कार्यक्रम

आंगनबाड़ी केंद्र पर बैग, वॉटर बोतल वितरण कार्यक्रम

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के बामणिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शनिवार को वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्र (नन्द घर ) पर स्कूल बैग व पानी की बोतल सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया।       अर्पण सेवा संस्थान से क्लस्टर सुपरवाइजर ललिता माली ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना व केंद्र पर उनकी नियमित उपस्थिति और रूचि को बढ़ावा देना और पोषण तथा शिक्षा के महत्त्व के बारे मे जानकारी प्रदान की व नई सरकारी योजना के बारे , और इस अवसर पर 3 से 6 वर्ष के पंजीकृत बच्चों के माताएँ उपस्थिति रही. इसके साथ ही क्लस्टर सुपरवाइजर ललिता माली, कार्यकर्त्ता इंद्रा व्यास, साहायिका सायरी पारीक, ग्राम साथिन सुशीला लोहार, व बच्चों के माता पिता सहित कई महिला उपस्थिति हुई ।

Leave a Comment