Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के देवपुरा गांव में क्षतिग्रस्त सड़क से लोग परेशान

बनेड़ा के देवपुरा गांव में क्षतिग्रस्त सड़क से लोग परेशान

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के चमनपुरा ग्राम पंचायत के देवपुरा गांव गांव जाने वाली सड़क के पुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।
चमनपुरा पंचायत के वार्ड न 9 देवपुरा गांव को पंचायत मुख्यालय से जोडने वाली सड़क पुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के जगह जगह पर बडे़ बड़े गड्ढ़े पडे होने के कारण इन गड्ढों मे बरसाती पानी के भर जाने से राहगीरों के साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। मगर फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा बार बार स्थानीय पंचायत प्रशासन के साथ ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधीयो को भी अपनी समस्या से अवगत कराया गया। मगर हर बार उन्हें सिवाय आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुर्व की गहलोत सरकार द्वारा शाहपुरा को नया जिला बनाया गया था। जिसमें से बनेड़ा उपखण्ड की चमनपुरा सहित पांच पंचायतों को मांडल मे शामिल किया गया था। उस समय भी ग्रामीणो ने सडक समस्या के निराकरण की मांग उठाई थी। मगर फिर हालत नहीं सुधरे।  तथा बाद में शाहपुरा जिला समाप्त होने के बाद पांचों पंचायते पुन बनेड़ा उपखण्ड सर्किल में शामिल कर दी गई।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?