
भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के खातन खेड़ी गांव से निम्बाहेडा खुर्द तक की तीन किलोमीटर सडक निर्माण रास्ते में खातेदारी जमीन आने की वजह से सडक निर्माण का कार्य चार माह से अधर में लटका पडा हुआ है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।
उपरेडा ग्राम पंचायत के खातन खेड़ी गांव से निम्बाहेडा कला पंचायत के निम्बाहेडा खुर्द गांव को जोड़ने वाले तीन किलोमीटर रास्ते पर लगभग 60 लाख की लागत से ( मिसिंग लिंक नॉन पैचेबल) सडक स्वीकृत है। जिसमें से दो किलोमीटर तक सडक निर्माण कार्य हो चुका है। शेष सडक निर्माण कार्य खातेदारी जमीन के साथ ही खातनखेडी गांव में आबादी क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण अटका हुआ। सडक निर्माण के लिए खुदाई कर देने रास्ते में जगह जगह पर पानी के जमा हो जाने के कारण यहाँ पर से निकलने निकलने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शिघ्र सडक निर्माण कार्य को पूरा करवाने की मांग की है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता का कहना है कि सडक निर्माण रास्ते पर खातेदारी जमीन आने के कारण है। काफी प्रयास के बाद भी बात नहीं बनी है
सिद्धार्थ सिंह
एईएन पी डब्ल्यू डी बनेड़ा








Users Today : 2