
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा) ! बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के लापिया गांव में बुधवार को देवनारायण फाउंडेशन ने फिट इंडिया के तहत साइकिल दिवस पर साइकिल रैली निकाली गई।
इस अवसर पर फाउंडेशन ने सभी बच्चे बच्चीयो को my भारत के लोगो की टी शर्ट भी वितरित कि गई। साइकिल रैली देवनारायण कोचिंग सेंटर से शुरू होकर गाडरी मोहल्ला जाट मोहल्ला बस स्टैण्ड जारभुजा नाथ मंदिर परिसर तक निकाली गई। इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष बबलु (बबराणा) ने बताया कि फाउंडेशन आस पास के बच्चों बच्चियों के लिए शिक्षा के साथ स्पोर्ट्स मे काम शुरू कर रहा है धीरे-धीरे चिकित्सा पुराने मन्दिर के जिणोद्वार महिला रोज़गार मे काम करेगा
इस अवसर पर देवनारायण कोचिंग संस्थान के सचिव नारायण गाडरी नेहरू युवा महिला मण्डल की सचिव ममता गाडरी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।








Users Today : 3