
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी मानसुन के सीजन को लेकर के सभी अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
उपखण्ड कार्यालय के सभागार में उपखण्ड अधिकारी बाबूलाल की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक बैठक में मानसुन पुर्व आपदा नियत्रण कक्ष स्थापना सहित सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। क्षतिग्रस्त सडकों के पेचवर्क करवाने खुले बोरवेलो और कुओ का सर्वे करवाने के निर्देश दिए गए। विधुत विभाग के सहायक अभियंता आर के चन्दोलिया को खराब ट्रांसफार्मरो को ठीक करवाने के साथ ही विधुत लाइनो के ढीले तारो को ठीक करवाने। विकास अधिकारी को जर्जर आगनबाडी केन्द्रों तालाबों की स्थिति पर नजर रखने आपदा सुचक और चेतावनी बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को कस्बे की नालियो की सफाई करवाने आवास मवेशियों को काईन हाऊस मे भेजने मृत मवेशियों का शिघ्र निस्तारण करवाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि को जर्जर भवनों का सर्वे करवाने के निर्देश दिए गए। वहीं चिकित्सा विभाग के मानसुन के दौरान मौसमी बीमारियां के बचाव के लिए आवश्यक तैयारीया रखने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।








Users Today : 3