
भटेड़ा की पूनम ने NMMS परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे, 180 में से 121 अंक लाकर सामान्य वर्ग की मेरिट से हुआ चयन
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)! बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के घरटा ग्राम पंचायत के भटेडा गांव की एक बेटी ने निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान (बीकानेर) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा-2026 में बनेड़ा ब्लॉक के एक छोटे से गांव भटेड़ा की होनहार बेटी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भटेड़ा की होनहार छात्रा पूनम बलाई ने इस कठिन राज्य स्तरीय परीक्षा को पास करके पूरे भीलवाड़ा जिले का नाम रोशन किया है। प्रतिभा के दम पर सामान्य श्रेणी (UR) में बनाई जगह शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक परीक्षा परिणाम के अनुसार, पूनम बलाई पुत्री परमेश्वर बलाई ने परीक्षा में कुल 180 अंकों में से 121 अंक का उत्कृष्ट स्कोर खड़ा किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से आने के बावजूद पूनम ने अपने शानदार अंकों के दम पर सामान्य वर्ग (UR – Unreserved) की मुख्य मेरिट सूची में अपना चयन (Selected) पक्का किया है।
ग्रामीण अंचल और सरकारी स्कूल में जश्न का माहौल – एक साधारण ग्रामीण परिवेश और सरकारी स्कूल से निकलकर राज्य स्तर की इस स्कॉलरशिप परीक्षा में बाजी मारना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। परिणाम जारी होने के बाद से ही भटेड़ा गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और पूनम के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।विद्यालय प्रशासन और स्थानीय शिक्षाविदों ने छात्रा पूनम और उनके पिता परमेश्वर बलाई को बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच पूनम ने जो सफलता हासिल की है, वह क्षेत्र के अन्य सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेगी।








Users Today : 56