Home » भीलवाड़ा » पवन गुर्जर बनेड़ा युवा तहसील अध्यक्ष नियुक्त

पवन गुर्जर बनेड़ा युवा तहसील अध्यक्ष नियुक्त

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा राजस्थान इकाई द्वारा पवन कुमार गुर्जर निवासी सुल्तान गढ़, तहसील बनेड़ा को युवा तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासभा के जिला अध्यक्ष राधेश्याम भड़ाणा द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों को देखते हुए की गई
नियुक्ति पत्र के अनुसार पवन गुर्जर को तीन वर्ष के लिए भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी में युवा तहसील अध्यक्ष, बनेड़ा का दायित्व सौंपा गया है। महासभा ने उनसे समाज हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने एवं समाज को नई दिशा देने की अपेक्षा जताई है।
पवन गुर्जर की नियुक्ति पर समाजजनों एवं समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?