Home » उदयपुर जिला » शायराना उदयपुर परिवार के संगीत प्रतियोगिता समारोह में गुंजे संगीत तराने

शायराना उदयपुर  परिवार  के संगीत प्रतियोगिता समारोह में गुंजे संगीत तराने

जुमते हुए शायराना परिवार रंगीन हुआ  संगीत रस में
मुख्य अतिथि ईराक में भारत के राजदूत डॉ धीरज जोशी ने बताया शायराना को साहित्य संगीत का अदभुद केंद्र
नाथद्वारा की शास्त्रीय गायिका मनस्वी व्यास का रहा मन मोहक प्रभावी गायन

उदयपुर / शायराना परिवार का संगीत समारोह ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित किया गया ।  समारोह के मुख्य अतिथि   डॉ धीरज प्रकाश जोशी राजदूत विदेश सेवा भारत सरकार के अधिकारी थे। अध्यक्षता एडिशनल सेल्टेक्स कमिश्नर कविता पाठक ने की  , समारोह के विशिष्ट अतिथि भौतिकशास्त्री राजेश भट्ट गजल गायक देवेंद्र हिरण देवस्थान विभाग कमिश्नर गीतेशश्री मालवीया
सीनियर अकाउंट ऑफिसर सीमा गीतेशश्री रहे !

संगीत प्रतियोगिता समारोह में उदयपुर सहित राजसमन्द नाथद्वारा चित्तौड़गढ़ डूंगरपुर भीलवाड़ा के संगीत कलाकारों ने भाग लेकर समारोह को बुलंदिया प्रदान की

कार्यक्रम प्रभारी एवम् गायक ललित गोयल ने बताया  शायराना परिवार का समुह पिछले  15 वर्ष से साहित्य और संगीत की  सामाजिक सेवा  के निःशुल्क  कार्यक्रम निरतंर  आयोजित कर साहित्य संगीत की प्रतिभाओ को खुला मंच देकर साहित्य संगीत का सामाजिक बीजारोपण कर रहा है जिसमें राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी जुड़े हुए है
शास्त्रीय गायन,दोहे, छंद, गजल मुर्कियागायन  लोकगीत, उम्दा फिल्मी गीत ,सूफ़ी गीत, भजन के साथ  अपनी कला को प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया जिसमे बड़ी उत्साह से भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया !

शायराना उदयपुर परिवार के संस्थापक सदस्य एवम् विदेश सेवा के अधिकारी धीरज प्रकाश जोशी ने संगीत प्रतियोगिता समारोह का जजमेंट करते हुए कलाकारों की बेहतरीन कला प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए शायराना उदयपुर परिवार को साहित्य संगीत का सशक्त माध्यम बताते हुए संस्कृति के संस्कारों का वाहक बताया ,धीरज प्रकाश जोशी के अनुसार शायराना परिवार कलाकारों को आगामी राज्य स्तरीय कार्यक्रमो में  कला प्रस्तुत करने का एक अवसर देने के साथ ही उनकी कला को अनुभवियो द्वारा ओर निखारा जाएगा जिससे उन्हे कला संस्कृति से गहराई से जुड़ने का आधार  मिल सके ! साथ ही आगामी दिवस पर म्यूजिकल फेस्टिवल पर प्रदेश की संगीत प्रतिभाओं को अवसर प्रदान होगा साथ ही साहित्य सृजन को प्रकाशित किया जायेगा

समारोह में आये सभी सदस्यों का उपर्ना और पगड़ी से स्वागत और अभिनंदन किया गया !

समारोह की प्रस्तुति में नाथद्वारा मंदिर से जुड़ी राष्ट्रीय स्तर की संगीतकार
मनस्वी व्यास ने शास्त्रीय गायन में भजनो को प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया , श्रोताओं की मांग पर अनेक भजन और गीत सुनाए गए
इस अवसर पर शायराना उदयपुर परिवार की तरफ से मनस्वी व्यास को प्रतीक चिन्ह तथा उपहार राशि
प्रदान कर सम्मानित किया गया
आगामी दिनों में मनस्वी व्यास का विराट संगीत कार्यक्रम युवाओं के लिए रखा जाएगा

संगीत प्रतियोगिता समारोह में जज के रूप में स्वयं सांस्कृतिक राजदूत धीरज प्रकाश जोशी, गिरीश व्यास ने भूमिका निभाई

कार्यक्रम में संगीत गायन के उच्च स्तरीय प्रदर्शन को देखते हुए निर्णायकों को सांत्वना पुरस्कार देने को मजबूर होना पड़ा

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईमरान साबरी दूसरा स्थान नारायण लाल लोहार तीसरा स्थान सीनियर अकाउंट ऑफिसर हेमंत सूर्यवंशी रहे

सांत्वना पुरस्कार शिक्षा अधिकारी इंदु के जैन और उद्योगपति मुकेश शर्मा को दिया गया
विजेताओं को ट्रॉफी, उपर्णा, प्रमाण पत्र , उपहार तथा शायराना उदयपुर परिवार की निःशुल्क सदस्यता प्रदान की गई

कार्यक्रम का प्रभाव शाली संचालन छंद दोहों शेर शायरी मुक्तकों के साथ साहित्यकार आभा सिरसीकर ने करके संगीत समारोह में चार चांद लगा दिए

विशिष्ट अतिथि भौतिकवैज्ञानिक राजेश भट्ट ने समारोह से उत्साहित होकर संगीतमय गायन प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी

अध्यक्षता करते हुए एडिशनल कमिश्नर सेल टैक्स कविता पाठक ने शायराना उदयपुर परिवार को संगीत साहित्य के माध्यम से युवा समाज को सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण कदम बताया , संगीत सभ्यता संस्कृति का दर्पण है
अतिरिक्त आयुक्त देवस्थान विभाग गीतेश श्री मालवीया ने संगीत को मानव समाज की आत्मा बताते हुए शायराना उदयपुर परिवार के संगीत नवाचारों के महत्व पर बल लिया

महाराणा भूपाल चिकित्सालय के नर्सिंग ऑफिसर पवन पारिख 
उदयपुर गायक रवि पाठक, गुजरात से आई दिव्यानी शर्मा
ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर उत्पल नरेश सिंह चौहान , अजीत सिंह खींची
शिक्षाविद डॉ हुक्म राज जोशी , अनु जोशी, मंजूर हुसैन, निशित चपलोत, सी पी गंधर्व, गुलज़ार चित्तौड़ गढ़ी, मनस्वी व्यास, विनोद जैन, शमिल शेख, शिक्षाविद् एकता नागदा, राजसमन्द से महेंद्र कुमावत, संतोष अग्रवाल, सोहन लाल लोक गीत, पार्षद मुकेश शर्मा, एस डी कौशल, अतिरिक्त विकास अधिकारी लोकेश वैष्णव, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के डॉ सुशील साहू, कमल जुनेजा इंदु के जैन, की संगीत प्रतियोगिता समारोह में प्रस्तुतियां प्रभावशाली रही!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?