
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के सरदार नगर ग्राम पंचायत की चरागाह भुमि पर हो रहे अवैध खनन को रूकवाने की मांग को लेकर के मंगलवार को विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विकास अधिकारी गणेश नारायण शर्मा को सोपे अपने ज्ञापन में बताया कि सरदारनगर ग्राम की चरागाह भुमि पर अवैध रूप से मिट्टी खनन कार्य जोरों पर चल रहा है। चरागाह भुमि से मिट्टी खनन करके आसपास के गावो और ओधोगिक संस्थान तक पंहुचाई जा रही। अवैध खनन के कारण जहा पर्यावरण के साथ चरागाह भुमि मे लगे पेड पोधे भी धराशायी हो रहै है। अवैध खनन के चरागाह भुमि मे बडे बडे गड्ढ़े पडे हुए हैं। जो कि मवेशियों के लिए हादसे का कारण बन सकता है। मगर फिर भी स्थानीय प्रशासन द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में रामपाल कुमावत,कैलाश कुमावत,राजू तेली ,मोनू कुमावत,मोनू सिंह सहित अन्य जने उपस्थित थे।







Users Today : 37