


भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित मॉडल स्कूल के पास चरागाह भुमि पर अवैध रूप से खनन करके मिट्टी दोहन करते एक ट्रेक्टर ट्राली और खनन कार्य मे लगी एक जैसीबी को पुलिस ने जब्त किया है। वही थाना क्षेत्र के सरदारनगर ग्राम मे बजरी परिवहन करते दो ट्रेक्टरो को पुलिस ने जब्त किया है।
थाना प्रभारी बच्छराज चौधरी ने बताया कि गुरुवार सायं नानुदिया मार्ग पर स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के पास चरागाह भुमि पर से अवैध रूप पिली मिट्टी खुदाई करने की सुचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुच कर के मौके से एक मिट्टी से भरी एक ट्रेक्टर ट्राली तथा मिट्टी खनन कार्य मे लगी जेसीबी को जब्त करके पुलिस ने अपने कब्जे में ले कर के थाने पहुंची। वहीं थाना क्षेत्र के सरदारनगर ग्राम के पास स्थित बरसाती नाले (बाहले) मे अवैध रूप से बजरी खनन करते हुए दो ट्रेक्टर ट्राली को जब्त कर के थाने लाकर के खडे करवाए। साथ अवैध खनन मामले में माइनिंग विभाग को सुचना दी गई।








Users Today : 44