
भीलवाड़ा ,(जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया विधिवत रूप से प्रारम्भ हो गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ) के. एल. मीणा ने बताया कि कला संकाय की कुल 200 सीटों पर सेमेस्टर प्रथम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से प्रारंभ हो गई है I आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है ।
विद्यार्थी अपनी एसएसओ आईडी (SSO ID) के माध्यम से ‘DCE APP’ पर जाकर घर बैठे या ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्य ने जानकारी दी कि महाविद्यालय में कला संकाय के अंतर्गत अंग्रेजी साहित्य, हिंदी साहित्य, संस्कृत, भूगोल, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन और इतिहास जैसे महत्वपूर्ण विषय उपलब्ध हैं। आवेदन के लिए विद्यार्थियों के पास जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, 10वीं व 12वीं की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास जैसे दस्तावेज होना अनिवार्य है।
प्रवेश नीति के अनुसार एनसीसी, एनएसएस और खेलकूद में प्रमाणपत्र धारक विद्यार्थियों को वरीयता सूची में नियमानुसार बोनस अंकों का लाभ भी दिया जाएगा।
प्रवेश संबंधी किसी भी तकनीकी समस्या या जानकारी के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय के नोडल प्रवेश प्रभारी से कार्यालय समय में महाविद्यालय में उपस्थित होकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।








Users Today : 16