

उदयपुर,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)! राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी उदयपुर के डबोक स्थित विधायक निवास पर पहुंचकर वल्लभनगर विधायक श्री उदयलाल डांगी जी के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्री मेघराज जी डांगी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री जी ने विधायक श्री डांगी को इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात मुख्यमंत्री जी डबोक से एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे अहमदाबाद के लिए रवाना हुए।








Users Today : 20