Home » भीलवाड़ा » ग्रामीणों ने बरसाती नाले पर प्रशासक द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की जिला कलेक्टर से मांग

ग्रामीणों ने बरसाती नाले पर प्रशासक द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की जिला कलेक्टर से मांग

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के बल्दरखा ग्राम पंचायत के प्रशासक पर झातंल गांव के बरसाती को पाल बनाकर अवरूद्ध करने एव पौल लगाकर के तारबंदी करने का आरोप लगाते हुए। जिला कलेक्टर और तहसीलदार को ज्ञापन देकर के ऊचित कार्यवाही की मांग की है।
       ग्रामीणों ने अधिकारियों को सोपे अपने ज्ञापन में बताया कि बल्दरखा ग्राम पंचायत के झातंल गांव में खसरा न 13371व 1329 नाले की जमीन है। इसमे पंचायत प्रशासक श्याम लाल शर्मा द्वारा खसरा न 1329 से रेत निकाल कर खसरा न 1337 जहां पर बरसाती नाला दो भागों में विभाजित हो कर बहता है। उसको मिट्टी की दिवार (पाल) बनाकर अवरूद्ध करने के साथ ही पोल लगाकर के तारबंदी करवा दी है। जिसके कारण बहाव क्षेत्र में आने वाले कुओ का पानी खारा हो जाने के साथ ही जल स्तर में गिरावट आई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बरसाती नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग प्रशासन से की है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?