Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के ऐराडी ग्राम में लाखो की चांदी और नकदी ले भागे चोर

बनेड़ा के ऐराडी ग्राम में लाखो की चांदी और नकदी ले भागे चोर

भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा! थाना सर्किल के बरण ग्राम पंचायत ऐराडी गांव के सोमवार मध्य रात्रि के बाद अज्ञात चोरों खिड़की की झाली को हटाकर के कमरे में घुसकर के बक्से में रखे कपड़े सहित अन्य सामान बिखेर दिए तथा अंदर से आधा किलो चांदी के कडुलिए और लगभग सवा दो लाख की नकदी चुरा ले गए। वारदात के समय घर की गुवाडी मे सो रहे गृह स्वामी और परिवार के अन्य सदस्यों को भनक तक नहीं लगी। वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह खिड़की से हटाई गई। घर से कुछ दुरी पर स्थित बाड़े मे पडी मिलने के बाद हुई। साथ ही मामलें कि सुचना पर थाना पुलिस के साथ ही एमओबी टीम ने भी मौके पहुच कर के घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।
          ऐराडी गांव में रहने वाले बद्रीलाल जाट जाट के मकान के सडक वाले रास्ते पर कमरे की खिड़की की ग्रील (जाली) को हटाकर के अज्ञात चोर कमरे मे घुसे तथा कमरे लोहे के बारदान ( पलंग) को खोलकर किमती सामान की तलाश के कपड़े आदि सामान कमरे में बिखेर दिए। तथा अंदर रखे आधा किलो चांदी के कडुलिए चुरा लिए। वही कमरे में रखी आलमारी को खोलकर पिछले सप्ताह बेटे की शादी में आए लगभग 15 से 20 हजार रूपए आलमारी में अलग अलग रखे वो भी चुरा ले गए। साथ आलमारी के पास एक ताक में रखी अटेची को चोर निकाल कर के अपने साथ घर से लगभग 200 फिट की दुरी पर स्थित देवकरण जाट के खेत में ज्वार के खेत में ले जाकर के अटेची को खोलकर के दो लाख सात रुपये की नकदी चुरा ले गए। वही अटेची को खेत में ही फैककर के फरार हो गए। जिस कमरे में चोरी की वारदात हुंई। उस कमरे के बाहर ताला लगाकर के घर मालिक उसकी पुत्री तथा पोत्र  गुवाडी मे सो रहे थे। वहीं उसकी पुत्रवधु दुसरे कमरे में सोई हुई थी। बाहर चौक में सो रहे गृह स्वामी के साथ एक बजे पानी पीने उठी पुत्री को भी वारदात की भनक नहीं लग पाई। मंगलवार सुबह बद्रीलाल के परिवार की एक महिला रोडी मे गोबर डालने बाडे मे गई। तो बाडे की फाटक खुली हुई। मिलने के साथ ही खिड़की की जाली रोडी मे पडी हुई मिलने तथा खिड़की के टुटी होने पर चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर कमरे का खोलकर किवाड़ खोलने का प्रयास किया तो कमरा अंदर से बंद मिला। बाद में खिड़की के सहारे अदर पहुच कर के गेट को खोलकर के देखा तो कमरे में सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा हुआ था।
दो दिन पहले भी चोरी का प्रयास होने की बात सामने आई है। – इसी मकान में दो दिन पहले भी चोरों ने पास वाले कमरे में प्रयास किया मगर असफल रहे। दो दिन पास के कमरा सुबह खुला हुआ। तथा अंदर लाइट पखे चलते हुए मिले बद्रीलाल ने घर वालों से कमरा खुला छोड़ने की बात कही तो घर वालों ने कहा कि वो रात को कमरे के ताले लगाकर सोए थे। इस बात से यह आशंका है कि दो दिन पहले भी यहा पर चोरी का असफल प्रयास किया गया था।
गाव मे चोरी होने की बात आग की तरह फैल गई। तथा बडी संख्या में लोग मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे। इस घटना से लोगों मे दहशत का माहौल बना हुआ है।
उधारी चुकाने के लिए ला कर अटेची मे रखे थे रूपये जिन्हें चोर ले गए – गृहस्वामी बद्रीलाल जाट ने बताया कि इसी महीने की 20 तारीख को उसके  बेटे की शादी हुई थी। शादी के दौरान हलवाई. किराणा. गहने आदि के उधारी चुकाने के लिए पैसे लाकर घर में रखे थे। सोमवार को भी उसने 20 हजार का भुगतान किया था। शेष उधारी चुकाने के लिए घर में रखी नकदी पर चोर हाथ साफ कर गए।

Leave a Comment