
भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !पंचायत समिति क्षेत्र के चमनपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्थान सरकार कृषक पशु पालकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों से सम्बन्धित योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए मोबाइल वेन एलईडी मोबाइल वेन ग्राम रथ का अभिमान का शुभारंभ विधायक लाला राम बैरवा ने रथ को हरि झंडी दिखाकर के रवाना किया ।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी व्यास ने कृषकों और पशु पालकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही लोगों से इनका लाभ लेने का आव्हान किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत किसानों, पशुपालकों एवं आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की सटीक एवं विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यह एलईडी मोबाइल वैन आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जिसके माध्यम से सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं नई पहल की जानकारी वीडियो, ऑडियो एवं अन्य दृश्य माध्यमों द्वारा सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी।
“विकास रथ” अभियान के तहत विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को कृषि, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार एवं आधारभूत विकास से जुड़ी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। वहीं ग्रामवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।
यह अभियान प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विकास की गति को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
साथ ही कार्यक्रम में राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया , पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी, SDM श्रीकान्त व्यास, बीडीओ गणेश नारायण शर्मा , सरपंच माया देवी गुर्जर, पुर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजमल माली, भैरू लाल लखारा, चांदमल पारीक, दामोदर ग्रामीणजन उपस्थित थे ।








Users Today : 35