Home » उदयपुर जिला » महावीर स्वाध्याय मंडल सुंदरवास की नवगठित कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन

महावीर स्वाध्याय मंडल सुंदरवास की नवगठित कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन

उदयपुर दिनांक 27 अप्रैल 2026 | महावीर स्वाध्याय मंडल सुंदरवास की साधारण सभा का आयोजन सौहार्दपूर्ण संपन्न हुआ | सभा में आगामी दो वर्ष हेतु नवगठित कार्यकारिणी का सर्वसम्मति एवं निर्विरोध चयन किया गया। सभा में समाजजनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं –
🔹 अध्यक्ष – कस्तूरचंद जैन
🔹 उपाध्यक्ष –धनराज  ढींग
🔹 महामंत्री – हरि सिंह रांका
🔹 कोषाध्यक्ष – शांतिलाल सोनी
🔹 सहसचिव – जयप्रकाश नंदावत
🔹 सांस्कृतिक मंत्री – जीवन कंठालिया
सभा में चुनाव अधिकारी  विजय ओस्तवाल ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराते हुए नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन संगठन की एकता, विश्वास एवं आपसी सौहार्द का प्रतीक बताया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंडल को नई ऊँचाइयों पर ले जाने, धर्म, समाज एवं सेवा कार्यों को गति देने तथा सभी को साथ लेकर चलने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का उनके सफल कार्यकाल, समर्पण एवं संगठन हित में दिए गए योगदान हेतु अभिनंदन किया गया।
सभा समाप्ति पर पूर्व अध्यक्ष विनोद पोखरना एवं मंत्री अनिल कोठारी ने उपस्थित सभी समाजजनों, वरिष्ठजनों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?