Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत ज्ञापन दिया

बनेड़ा में गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत ज्ञापन दिया

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत सोमवार को गो भक्तो ने डीजे के साथ रैली निकालते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचे। इससे पुर्व कस्बे के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गो भक्त पुराना बस पहुंचे। जहां से दो डीजे के साथ हाथों में पोस्टर थामे नारे लगाते हुए रवाना हुए। जो कि नया बस स्टैंड तहसील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस थाने के सामने से होते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचे।
जंहा पर महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देने वाले थे। मगर उपखण्ड अधिकारी के शाहपुरा में विधायक लालाराम बैरवा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयो और जनप्रतिनिधीयो कि बैठक में शामिल होने के कारण एसडीएम की अनुपस्थिति में
उनके प्रतिनिधि ज्ञापन लेने पहुंचे।
इस बात से गो भक्तो मे आक्रोश फैल गया तथा नारेबाजी करने आक्रोशित गो भक्तो को काफी समझाइश के प्रयास करने के बाद भी गो भक्त अपनी बात पर अड गए। जब तक उपखण्ड अधिकारी नही आऐगे। तब तक वो ज्ञापन नहीं देगे। साढ़े ग्यारह बजे से लेकर के दोपहर करीब पौने दो बजे तहसीलदार संतोष सुनारीवाल ने उपखण्ड कार्यालय पहुंच कर के गोभक्तो से ज्ञापन लिया।
दो घण्टे तक गो भक्त उपखण्ड कार्यालय परिसर में बैठ कर के भजन किर्तन करते रहे हैं। इस कार्यक्रम में सोमनाथ गोशाला सरदारनगर की टीम के साथ ही जसवंतपुरा बेरा राक्षी भटेडा बबराणा रायला कोडलाई डाबला बल्दरखा जोरावरपुरा सहित अन्य गावों के साथ ही उपखण्ड मुख्यालय से विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
गो भक्तो का कहना है कि गाय को राष्ट्र माता घोषित करने गो हत्या पर पाबंदी लगाने बुचड खाने बंद करने की मांग के लिए पिछले तीन साल से चलाए जा रहे गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत 27 अप्रैल को पुरे देश में अभियान के तहत राष्ट्रपति के ज्ञापन देने का कार्यक्रम तय था। मगर फिर भी अधिकारी के नही मिलने से गो भक्तो मे आक्रोश का माहौल बना हुआ था।

Leave a Comment