भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल में पशु चिकित्सालयो चिकित्सकों सहित पदो के रिक्त होने से पशु पालकों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।
उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित अ श्रेणी के पशु चिकित्सालय में चिकित्सक का पद पिछले साल से अधिक समय से रिक्त पडा हुआ है। साथ ही एक कम्पाऊडर का पद खाली होने से पशु पालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महुआखुर्द. बेरा. डाबला. पशु चिकित्सालयो में पशु चिकित्सको के पद काफी से खाली पडे हुए हैं।
बनेड़ा मे चार साल से खाली है। पुरे उपखण्ड सर्किल में केवल मात्र रायला पशु चिकित्सालय मे वर्तमान में डाक्टर हैं।








Users Today : 19