

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा! आसन की बावड़ी (किशनपुरा) स्थित प्राचीन शिवालय और गुरुदेव की समाधि स्थल पर तीन दिवसीय कलश स्थापना एवं यज्ञ महोत्सव का सोमवार को विशाल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ।
20 से 22 अप्रैल तक आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन सोमवार प्रात:सवा सात बजे किशनपुरा गांव से पुजा अर्चना के बाद बैडबाजो के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। जो कि मुख्य मार्ग से होते हुए। आसन की बावड़ी स्थित यज्ञ स्थल पर पहुच कर के सम्पन्न हुई। इस दौरान पुर्व राजपरिवार के सदस्य गोपाल चरण सिसोदिया के साथ ही रतन सिंह राणावत सहित अन्य सदस्यों के साथ ही बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। कलशो को मंडप प्रवेश के साथ मंडप पुजन के पश्चात प्रायश्चित संकल्प के साथ ही प्रातः 9.15 से सायं 5 बजे तक शिव शक्ति हवन ( यज्ञ) यज्ञाचार्य पं पवन कुमार व्यास के सानिध्य में शुरू हुआ । दुसरे दिन 21 अप्रैल को विधी विधान से कलश अधिवास तथा हवन ( प्रात 8 से सायं 5 बजे तक) महोत्सव के अंतिम दिन 22 अप्रैल को प्रातः 8.15 बजे अभिजित मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना के पश्चात 11.15 बजे तीन दिवसीय महोत्सव की पुर्णाहुति के साथ ही महाआरती होगी।वहीं सायं पांच बजे से महाप्रसादी एवं सायं 7.30 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा।








Users Today : 0