
भीलवाड़ा( जय प्रकाश शर्मा)बनेड़ा! उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित खारिया कुंड के पास स्थित प्राचीन श्वेताम्बर जैन मंदिर में अक्षय तृतीया पर ध्वजा चढ़ाई गई। जैन समाज के लोगों द्वारा सोमवार को भगवान आदिनाथ के जयकारों के बीच मंदिर के तीनों प्रमुख शिखरों पर ध्वजा चढ़ाई गई। इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष जतन सिंह डांगी, मंत्री सूर्यभान सिंह डाबरिया, नरेन्द्र डागल्या, गुलाब सिंह चौधरी, मान सिंह काठेड़, दिनेश डांगी, और राजू डांगी सहित कई लोग मौजूद रहे।








Users Today : 88