
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के दांता निलावरी गांव में श्री जी ग्रीन विलास के तत्वावधान में आयोजित स्व आशीष बलाई की स्मृति में अखिल भारतीय बलाई समाज की चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन होगा।
आयोजन समिति के सावर लाल बलाई ने बताया कि चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैच मेजबान श्री जी ग्रीन विलास क्रिकेट क्लब और खवास ( केकडी के बिच खेला गया ।जिसमें मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 137 रन बनाए। 138 रनो के लक्ष्य के साथ बल्लेबाजी करने उतरी खवास (केकडी) की टीम 74 रन पर आलआऊट हो गई। मेजबान टीम ने खवास को 63 रन से हराते हुए। फाइनल में प्रवेश किया।
बुधवार को दुसरा क्वार्टर फाइनल मैच चुरू और फुलेरा के बिच खेला गया ।जिसमें फुलेरा ने चुरु को हराते हुए। सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दुसरा सेमीफाइनल मैच प्रिंस क्रिकेट क्लब आसीन्द और फुलेरा के बिच खेला गया ।दुसरे सेमी फाइनल मैच में आसीन्द की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए। निर्धारित 10 ओवर में 108 रन बनाए। जिसके जवाब मे 109 रनो के लक्ष्य के साथ बल्लेबाजी करने उतरी फुलेरा की टीम ने 8.5 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 110 बनाते हुए। आसीन्द की टीम को तीन विकेट से हराते हुए। फाइनल में प्रवेश किया। जहां पर गुरुवार को मेजबान श्री जी ग्रीन विलास की टीम और फुलेरा के बिच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल सोलह टीमों ने भाग लिया। आयोजन कमेटी की और से विजेता टीम को पारितौषिक के रूप में 41हजार रूपये और ट्राफी तथा उप विजेता टीम को पारितौषिक के रूप 21 हजार रुपये और वहीं प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह भी आयोजित होगा।








Users Today : 2