
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)बनेड़ा !अमृता देवी पर्यावरण नागरिक संस्थान एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवा श्रम कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रातः 7 से 8 बजे तक एस एच 39 ए पर मंडोवरा की पाल के नीचे सोपरियों के कुएं पर व इसके बाद 8:15 से 9:15 बजे के बीच, कोडलाई में कुमावतो के बड़े कुएं पर तथा सुल्तानगढ़ में मंदिर के बाहर, अमरपुरा तंवरा का खेड़ा में बाईपास पर स्थित, पो की सफाई की गई।
अपना संस्थान के तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने बताया कि साप्ताहिक सेवाश्रम के तहत पहले पो को खाली करके मलवा व काई को एसिड से साफ किया गया, फिर पानी से धोकर, कल्ली की पुताई की गई। इस पुनीत कार्य में शांतिलाल धावा, सत्यनारायण शर्मा, कन्हैयालाल छिपा, सोहनलाल बेरवा, सत्यनारायण खोईवाल, देवीलाल उपसरपंच, नंदकिशोर माली फौजी, सुभाष चंद्र तंबोली, बालकृष्ण सोडाणी, शांतिलाल लक्षकार, भेरूलाल माली, भेरूलाल रेगर, सुवालाल रेगर, अभय सिंह शेखावत, आकाश सोपरिया, सत्यनारायण सोपरिया, तेजमल माली, ओम प्रकाश तेली, करण कुमावत, जमनालाल रेगर, प्रदीप देराश्री, *कोडलाई:- तुलसीराम, लालू राम कुमावत, प्रभु लाल कुमावत, पियूष कुमावत, आयुष कुमावत, उंकार कुमावत, गोपाल गढ़वाल, उदय लाल गढ़वाल, विष्णु कुमावत, नारायण कुमावत, मुकेश कुमावत, ने कार्य में सहयोग किया। आज 313 वां सप्ताह हो गया है यह कार्य हर मौसम में चलता रहेगा।








Users Today : 56