

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के सरदार नगर गांव स्थित कुंजल वाटिका परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बनेड़ा खण्ड के प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ, जन गोष्ठी में राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रिय सेवा प्रमुख शिवलहरी जी ने प्रमुख जनों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित प्रमुख जनों के द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। अतिथियों का परिचय के बाद प्रमुख जन गोष्ठी का उद्देश्य संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर समाज के प्रमुख वर्ग के साथ संवाद स्थापित कर राष्ट्र निर्माण के विभिन्न आयामों पर चिंतन एवं सुझाव प्राप्त करना था
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता शिवलहरी ने कहा कि हिंदू समाज की महत्वता बताते हुए सशक्त और समरस समाज व्यवस्था की ओर बढ़ना चाहिए परिवर्तन केवल सत्ता के बल पर नहीं बल्कि समाज के जागरण आता है हम आत्मकेंद्रित व स्व आधारित अपना मूल लक्ष्य भूल गए हैं जिसके कारण हमारे पर आक्रमण हुए जिससे सामूहिकता मे रहने का भाव समाप्त हुआ और हिन्दू समाज ने लगातार संघर्ष किया..| जब समाज स्वतः जागृत होता तो बड़े परिवर्तन अपने आप होते हैं भारतीय संस्कृति सदैव विश्व को दिशा देने वाली रही है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मूल कार्य व्यक्ति निर्माण है संघ को समझने के लिए शाखा में आना आवश्यक है संघ 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है यह गौरव का विषय है लेकिन अहंकार का नहीं बल्कि समाज के प्रति एक विनम्र आग्रह है नैतिकता सुचिता और देशभक्ति के संदर्भ में डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के व्यक्तित्व को अत्यंत प्रेरणादाई बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए आदर्श है संघ का उद्देश्य हिंदू समाज की सर्वांगीण की उन्नति करना है शिवलहरी जी ने पंच परिवर्तन के विषयों पर्यावरण संरक्षण सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन नागरिक कर्तव्य एवं स्वदेशी जागरण पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाज से इन विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया कार्यक्रम के दौरान जिज्ञासा समाधान बाद राष्ट्रगान से समापन हुआ!








Users Today : 2