Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में अभिजीत मुहूर्त के रामचरित मानस पाठ हुआ

बनेड़ा में अभिजीत मुहूर्त के रामचरित मानस पाठ हुआ

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखंड में अड़तालीस वे हनुमान जन्मोत्सव का आगाज मंगलवार को अभिजित मुहूर्त में  रामचरित मानस पाठ के साथ हुआ
  हनुमान जयंती प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में घाटी के हनुमान मंदिर के महंत देवादास जी के सानिध्य  में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय  हनुमान जन्मोत्सव का आगाज 31 मार्च मंगलवार को अभिजित मुहूर्त में अखंड रामचरित मानस पाठ के साथ हुआ । महोत्सव के दुसरे दिन एक अप्रैल बुधवार को रात्रि आठ बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ (नवल भारद्वाज एंड पार्टी भीलवाड़ा) तथा महोत्सव के अंतिम दिन 2 अप्रैल गुरुवार को प्रात 7.15 बजे से भगवान की दिव्य झांकी के दर्शन दोपहर दो बजै से मेले का शुभारंभ होगा। वही दोपहर बाद 3.15 बजे खारिया कुंड स्थित चारभुजा मंदिर मे ढोल नगाडो और डीजे के साथ विशाल शोभायात्रा शुरू होगी। जो कि मुख्य मार्ग से होते हुए घाटी के हनुमान मंदिर पहुंच कर के सम्पन्न होगी। सायं 6 बजे से प्रसादी का वितरण तथा रात्री 9.15 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक पूरण गुर्जर एंड पार्टी सहित अन्य कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।  वही निकटवर्ती कोडलाई गांव स्थित बडे हनुमान मंदिर मे हनुमान जन्मोत्सव की पुर्व संध्या पर पर एक अप्रैल को मदिर परिसर में विशाल भजन संध्या एवं रात्रि जागरण होगा। दो अप्रैल को प्रात 9 बजे बडे हनुमान मंदिर से डीजे के साथ ज्योत और ध्वज की पुरे गाँव में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?