Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में आसमान का मौसम बदला हुई बुंदाबादी

बनेड़ा में आसमान का मौसम बदला हुई बुंदाबादी

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा कस्बे में मंगलवार सुबह से मौसम के साफ रहने से दोपहर तक तेज धूप के खिली रही। मगर दोपहर बाद से मौसम ने अपना मिजाज बदला आसमान में बादलों का जमावड़ा लगने लगा ।सायं चार बजे बाद से ही हल्की बुंदाबादी का दौर शुरू हुआ।
जैसे जैसे समय बीतता गया उसी प्रकार बारिश ने जोर पकडा।साथ ही तेज हवाओं के साथ ही बादलों के गर्जना के साथ बिजलियो की चमक के साथ बारिश के कारण खेतों में कटाई के बाद पड़ी गेहूं की फसल भीग गई। कमालपुरा गांव के सीताराम ने बताया कि दो दिन से चल रही बारिश के खेतों में फसलों के भीग जाने से किसानों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। महुआ खुर्द सहित अन्य गावों में भी बारिश होने की जानकारी मिली है।

Leave a Comment