Home » भीलवाड़ा » अड़तालीस वां हनुमान जन्मोत्सव मनाया जायेगा

अड़तालीस वां  हनुमान जन्मोत्सव मनाया जायेगा

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !अड़तालीस वां हनुमान जन्मोत्सव हनुमान जयंती प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में घाटी के हनुमान मंदिर परिसर मे मंगलवार 31 मार्च से दो अप्रैल तक मनाया जाएगा। महोत्सव का आगाज रामचरित मानस पाठ के साथ होगा
    घाटी के हनुमान मंदिर के महंत देवादास जी के सानिध्य  में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का आगाज 31 मार्च मंगलवार को अभिजित मुहूर्त में अखंड रामचरित मानस पाठ के साथ होगा। दुसरे दिन एक अप्रैल बुधवार को रात्रि आठ बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ ( नवल भारद्वाज एंड पार्टी भीलवाड़ा) तथा महोत्सव के अंतिम दिन 2 अप्रैल गुरुवार को प्रात 7.15 बजे से भगवान की दिव्य झांकी के दर्शन दोपहर दो बजै से मेले का शुभारंभ होगा। वही दोपहर बाद 3.15 बजे खारिया कुंड स्थित चारभुजा मंदिर मे ढोल नगाडो और डीजे के साथ विशाल शोभायात्रा शुरू होगी। जो कि मुख्य मार्ग से होते हुए घाटी के हनुमान मंदिर पहुंच कर के सम्पन्न होगी। सायं 6 बजे से प्रसादी का वितरण तथा रात्री 9.15 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक पूरण गुर्जर एंड पार्टी सहित अन्य कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव के सफल आयोजन को लेकर के मदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुंदी के हनुमान जी नाधकुई के बालाजी संकट मोचन हनुमान जी मन्सापूर्ण बालाजी कुई के बालाजी मोती डुगरी के बालाजी मंदिरों पर आकर्षक यिधुत सजावट के साथ ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होगे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?